बिजली की खंभा लगाने में फटी पेयजल की पाइप,दर्जनों गांवों की पेयजल आपूर्ति ठप

Spread the love

आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

रोहनिया। बिजली की खंबा गाड़ने के दौरान मिसिरपुर-कन्दवा पेयजल की पाइप फट जाने के कारण दर्जनों गाँवो की पेयजल आपूर्ति बीते एक सप्ताह से ठप हो गयी है। जिससे नाराज होकर आक्रोशित ग्रामीणों ने पानी टंकी मिसिरपुर पहुँचकर धरना प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी वाराणसी व अधिशाषी अभियंता जल निगम का ध्यान आकृष्ट कराते हुए समस्या समाधान कराने का माँग किया।उन्होंने बताया है कि बिजली विभाग द्वारा सड़क के किनारे नए विद्युत पोल लगाने का काम किया जा रहा था उसी समय पेयजल आपूर्ति की मुख्य पाइप लाइन फट गया। जिससे पंडितपुर, करनाडाड़ी ,जगतपुर, घमहापुर, हरदत्तपुर, रमसीपुर, ढोलापुर, निदूअरा ,काशीपुर, देल्हना ,रामपुर, देऊरा, धनपालपुर इत्यादि दर्जनों गांव में पानी सप्लाई बंद हो गयी है लोग पीने के पानी के लिए तरस रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *