काली पट्टी बांधकर मनरेगा कर्मियों ने जताया विरोध,बीडीओ को ज्ञापन सौंपकर मांगा मानदेय

Spread the love

राजातालाब।मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी सात माह से वेतन न मिलने के चलते उत्तर प्रदेश मनरेगा कर्मचारी महासंघ के बैनर तले मनरेगा कर्मचारियों ने शनिवार को आराजी लाइन ब्लॉक पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। जिसके दौरान जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन आराजी लाइन बीडीओ सुरेंद्र सिंह यादव को सौंपकर मानदेय दिलाने व समस्याओं के समाधान की मांग की। ग्राम रोजगार सेवक धर्मेंद्र यादव ने बताया कि ब्लाक में तैनात मनरेगा कर्मचारियों को वर्तमान वर्ष में सात माह व विगत 3 वर्षों में 15से 20माह का मानदेय और न ही उनके ईपीएफ का भुगतान हुआ है, जब किं मुख्यमंत्री ने सभी कर्मचारियों को त्योहार से पहले वेतन देने के निर्देश दिए थे। इसी के चलते शनिवार को एपीओ दीपक सिंह व रोजगार सेवक कमलेश कुमार पटेल व तकनीकी सहायक अभिषेक जायसवाल के नेतृत्व में मनरेगा कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया। नाराज मनरेगा कर्मियों ने खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र यादव को ज्ञापन सौंपकर जल्द भुगतान की मांग की। अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी दीपक सिंह के नेतृत्व में जुटे रोजगार सेवकों, कंप्यूटर आपरेटरों और तकनीकी सहायक आराजी लाइंस में बीडीओ को ज्ञापन सौंपते मनरेगा कर्मी ने बताया कि दीपावली के बाद अब होली पर भी उन्हें खाली हाथ रहना पड़ा है। लंबे समय से वेतन न मिलने के कारण कर्मचारियों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। इस दौरान रमेश सिंह, राज नारायण सिंह ,दुर्ग विजय सिंह ,श्यामजी, राजेंद्र कनौजिया ,धर्मेंद्र यादव ,अजीत वर्मा राजकुमार ,अनिल, राकेश सिंह पटेल ,सीमा गुप्ता अनिता राय कौशल्या देवी ,सुषमा सिंह समेत दर्जनों कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *