बाराबंकी में दिनदहाड़े शूटआउट: मुख्तार अंसारी गैंग के शूटर शोएब उर्फ बॉबी की गोली मारकर हत्या

Spread the love

बाराबंकी में दिनदहाड़े बड़ी वारदात सामने आई है। कोतवाली क्षेत्र में शोएब उर्फ बॉबी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने उस पर करीब दस राउंड फायरिंग की। घटना बाराबंकी–लखनऊ मार्ग पर हुई, जहां लगभग दस मिनट तक गोलियां चलती रहीं। शोएब उर्फ बॉबी को मुख्तार अंसारी गैंग का शूटर बताया जा रहा है और वह जेलर हत्याकांड में भी आरोपी था। वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *