वाराणसी में अपराध नियंत्रण के तहत चलाए जा रहे अभियान में थाना लंका पुलिस को बड़ी सफलता मिली है

Spread the love

पुलिस आयुक्त के निर्देश पर, पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के निर्देशन में लंका पुलिस ने चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 02 महिला, 01 पुरुष और 01 बालअपचारी सहित कुल 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी 15 फरवरी 2026 को सामने घाट स्थित जजेज गेस्ट हाउस के पास से की गई।
गिरफ्तार अभियुक्तों में आंध्र प्रदेश निवासी 36 वर्षीय वेमूला मनेष सहित दो महिलाएं (34 व 39 वर्ष) और एक 16 वर्षीय बालअपचारी शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी का सामान, 07 मोबाइल फोन और 40,350 रुपये नगद बरामद किए।
यह कार्रवाई 12 फरवरी 2026 को संकटमोचन मंदिर में दर्शन करने आई एक महिला के पर्स से दो लाख रुपये चोरी होने की घटना के बाद की गई। मुकदमा संख्या 0087/2026, धारा 303(2) व 317(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज है। पुलिस के अनुसार, आरोपी भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *