अनियंत्रित होकर खंभे से टकराकर बाइक सवार इकलौते बेटे की हुई मौत

Spread the love

वाराणसी-रोहनिया स्थानीय थाना क्षेत्र के दाउदपुर में बुधवार को होली खेलने तेज गति से जाते समय अनियंत्रित होकर खंभे से टकराकर बाइक सवार बलिरामपुर निवासी दीपक पटेल 20 वर्ष तथा रोहनिया निवासी धर्मेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनो घायलो को बीएचयू स्थित ट्रामा सेन्टर मे भर्ती कराया जहा पर इलाज के दौरान दीपक की मौत हो गयी तथा गंभीर रूप से घायल धर्मेंद्र का इलाज चल रहा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार दीपक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और रोहनिया बाजार में सब्जी की दुकान चलाता था।हादसे के बाद दीपक के पिता संतोष तथा मां शिला देवी सहित परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया और गांव में सन्नाटा पसर गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *