वाराणसी के कैंट स्टेशन पर स्टार गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार, आभूषण संग नगदी हुआ बरामद,

Spread the love

वाराणसी। वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्टार गैंग के दो शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से चोरी के आभूषण और नगदी बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह ट्रेनों और स्टेशन परिसर में यात्रियों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *