विश्व महिला दिवस पर महिला पशुपालको को किया सम्मानित

Spread the love

गर्मी के मौसम में पशुओं की रखरखाव व स्वास्थ्य संबंधी दी गयी जानकारी

राजातालाब।विश्व महिला दिवस के उपलक्ष में आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के शाहंशाहपुर गांव में गुरुवार को वीरबैक एनिमल हेल्थ कंपनी द्वारा प्रगतिशील महिला पशुपालकों को सम्मानित किया गया। जिसके दौरान पशु चिकित्सा अधिकारी आराजी लाइन डॉक्टर संतोष कुमार राव एवं पशुधन प्रसार अधिकारी आराजी लाइन वेद प्रकाश सिंह तथा वीरबैक एनिमल हेल्थ कंपनी के प्रतिनिधि अमित पाठक ने पशुपालकों को पशुओं के स्वास्थ्य एवं रखरखाव और गर्मी से बचाव व देखभाल के बारे में विस्तार पूर्वक महत्वपूर्ण जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में सभी महिला पशुपालकों को पशु हेल्थ किट वितरण किया गया।इस दौरान प्रमुख रूप से संतोष कुमार वर्मा ,संजय कुमार सिंह, राहुल यादव, प्रदीप कुमार सहित पशुपालक लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *