वाराणसी। हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज परिसर में यूजीसी बिल लागू करने की मांग को लेकर छात्रों का धरना-प्रदर्शन तेज हो गया। छात्र नेताओं विवेक कुमार, रवि गुप्ता, राकेश पटेल, रोहित यादव, राहुल कनौजिया, प्रतीक करोजिया और पीयूष यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एकत्रित हुए और कॉलेज प्रशासन व सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

Spread the love

धरने के दौरान छात्रों ने मांग की कि जल्द से जल्द यूजीसी बिल को लागू किया जाए, जिससे छात्रों के हितों की रक्षा हो सके। प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना था कि यूजीसी बिल लागू होने से शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता आएगी और विद्यार्थियों को समान अवसर मिलेंगे।

वहीं प्रदर्शन के दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों से छात्रों की तीखी नोकझोंक भी हुई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन छात्र अपनी मांगों पर अड़े रहे। कुछ देर तक माहौल तनावपूर्ण बना रहा, हालांकि बाद में स्थिति शांत हो गई।

छात्र नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। फिलहाल कॉलेज परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *