वाराणसी में बाढ़ की आशंका के बीच अफसरों ने तटवर्ती क्षेत्रों का किया निरीक्षण

Spread the love

वाराणसी में गंगा और वरुणा नदी के बढ़ते जलस्तर के मद्देनजर प्रशासन ने बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने की तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल और जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने गंगा-वरुणा के तटवर्ती क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने नमो घाट से लेकर सलारपुर, सरैया, कोनिया, ढेलवरिया और सराय मोहना तक पहुंचकर जलस्तर और बाढ़ से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित विभागों को सतर्क रहने और संवेदनशील इलाकों में लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए। साथ ही राहत एवं बचाव कार्य में इस्तेमाल होने वाले संसाधनों को तैयार रखने को कहा गया। अधिकारियों ने तटवर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को संभावित खतरे के प्रति जागरूक करने और जरूरत पड़ने पर तत्काल सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *