
वाराणसी में गंगा का जलस्तर एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगा है। बढ़ते जलस्तर के कारण काशी के कई प्रमुख घाटों का आपसी संपर्क टूट गया है। घाटों की सीढ़ियां पानी में डूबने लगी हैं और निचले हिस्सों में जलभराव की स्थिति बन गई है। बीते दिनों भी जलस्तर बढ़ने से घाटों के बीच आवाजाही प्रभावित हुई थी। श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए घाटों पर सतर्कता बढ़ाई गई है। नाविकों को भी सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। गंगा के बढ़ते जलस्तर से तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है।
