खाने को लेकर विवाद में बेटे ने मां की रॉड से हत्या, इलाके में सनसनी

Spread the love

वाराणसी के भुल्लनपुर हरिजन बस्ती में सोमवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां 25 वर्षीय युवक घनश्याम ने अपनी 70 वर्षीय मां शीला की लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार सोमवार शाम करीब चार बजे घर में खाने को लेकर मां-बेटे के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर घनश्याम ने पास में रखी लोहे की रॉड से अपनी मां शीला के सिर पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से शीला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही एडीसीपी नीतू कादयान, एसीपी रोहनिया संजीव शर्मा और मंडुवाडीह थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की माने तो आरोपी मानसिक रु से विक्षिप्त है,पुलिस ने आरोपी घनश्याम को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

बताया जा रहा है कि मृतका शीला के चार बेटे हैं, जिनमें रामबाबू (40), दिनेश (35) और बहादुर (32) मजदूरी का काम करते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इलाके में इस घटना से दहशत और शोक का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *