
वाराणसी के बहुचर्चित दालमंडी चौड़ीकरण और पुनर्विकास परियोजना के तहत ध्वस्तीकरण की कार्रवाई अंतिम चरण में पहुंच गई है। शनिवार को बुलडोजर और पोकलेन मशीनों की मदद से 10 मकानों को तेजी से ध्वस्त किया जा रहा है। प्रशासन के अनुसार, परियोजना के दायरे में आने वाले कुल 181 मकानों में से अब तक 175 मकान गिराए जा चुके हैं। अब केवल 6 मकान शेष हैं, जिन्हें ध्वस्त किए जाने के बाद पूरी कार्रवाई संपन्न हो जाएगी।
प्रशासन की निगरानी में चल रहे अभियान के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और पुलिस बल भी मौके पर तैनात है। दालमंडी क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण और आधारभूत सुविधाओं के विकास के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि शेष छह मकानों के ध्वस्तीकरण के बाद परियोजना का अगला चरण शुरू किया जाएगा, जिससे क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और विकास कार्यों को गति मिलेगी।
