बनारस में सावन के तीसरे सोमवार और नागपंचमी पर उमड़ा जनसैलाब

Spread the love

वाराणसी में सावन के तीसरे सोमवार और नागपंचमी के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भोर से ही बाबा श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से काशी का वातावरण भक्तिमय हो गया। दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक किया। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। प्रशासन और पुलिस की टीमें भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का ध्यान रखने में जुटी रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *