लंका-ट्रामा सेंटर मार्ग में लगा भीषण जाम

Spread the love

वाराणसी-लंका ट्रामा सेंटर मार्ग इलाके में सोमवार सुबह सुबह से जाम लगने का सिलसिला शुरू हो गया। जाम को छुड़ाने में ट्रैफिक पुलिस कर्मी परेशान हो गए। जाम को छुड़ाने के लिए ट्रैफिक कर्मियों के साथ लंका नरिया , ट्रामा सेंटर मार्ग पर उतरे। इसके बाद कुछ आवागमन शुरू हुआ जाम लगने के बाद स्थानीय पुलिस कर्मियों के न होने से ट्रैफिक पुलिस कर्मी परेशान हो गए जाम में एम्बुलेंस स्कूल की छुट्टी होने के बाद बच्चे सहित राहगीर फंसकर तीखी धूप में जूझ गए लंका से नरिया तिराहा दूसरी ट्रामा सेंटर चौराहा नरिया करौदी मार्ग पर डॉक्टर गेट के आगे तक लंका सामने घाट मार्ग पर लंका रवींद्र पुरी मार्ग लंका संकट मोचन दुर्गा कुंड मार्ग पर वाहनों की कतारे लग गईं। नरिया किनारे पर पुलिस कर्मियों की न होने के कारण गलत दिशा से आकर वाहन चालकों के घुसने से जाम बढ़ गया। जाम लगने की सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मी जाम को छुड़ाने में जुटे हैं। दूसरी तरफ सरायनंदन खोजवा मार्ग पर भी जाम लग गया। भिखारीपुर तिराहा पर जाम जाम को छुड़ाने में ट्रैफिक पुलिसकर्मी व स्थानिय पुलिस कर्मी लगे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *