लहरतारा में नगर निगम की कार्रवाई, 22 कुंतल प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त

Spread the love

वाराणसी के लहरतारा स्थित फुलवरिया गेट नंबर-5 के पास नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से करीब 22 कुंतल (2200 किलो) प्रतिबंधित प्लास्टिक बरामद किया। ट्रक ट्रांसपोर्ट कंपनी पर पहुंचा था, जहां किराये के विवाद के बाद मामला प्रशासन तक पहुंचा। सूचना मिलते ही अपर नगर आयुक्त संगम लाल के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और जांच में भारी मात्रा में प्रतिबंधित प्लास्टिक मिला। नगर निगम ने खेप जब्त कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालान किया और चालक से पूछताछ शुरू कर दी। अधिकारियों ने प्लास्टिक के खिलाफ अभियान जारी रखने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *