
वाराणसी। बनारस रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से बिहार ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब बरामद की। आरपीएफ टीम को सूचना मिली थी कि बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस से शराब की खेप बिहार भेजी जा रही है। इसके बाद स्टेशन पर सघन जांच अभियान चलाया गया।
जांच के दौरान एक संदिग्ध यात्री के बैग की तलाशी ली गई, जिसमें से कुल 32.25 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। बरामद शराब की अनुमानित कीमत ₹28,550 बताई जा रही है। आरपीएफ ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में पता चला कि आरोपी शराब को बिहार ले जाने की फिराक में था। आरपीएफ ने बरामद शराब को जब्त कर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
