11 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Spread the love

वाराणसी।पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट के निर्देश पर अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रामनगर पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई। रामनगर कस्बा प्रभारी जय प्रकाश सिंह भीटी चौकी प्रभारी आदित्य रॉय के अगुवाई में भीटी पुलिस चौकी के समीप बंदरगाह रोड पर वाहनों की चेकिंग के दौरान बाइक से सूटकेस में गांजा लेकर जा रहे दो युवकों को धर दबोचा बताया जाता है कि पुलिस की चेकिंग पर नजर पड़ते ही युवक बाइक घुमाकर भागने लगे लेकिन पुलिस ने दौड़ाकर घेर लिया और सूटकेस की तलाशी ली तो उसमें 11 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में युवकों ने बताया कि बिहार के सासाराम से एक व्यक्ति से गांजा खरीदकर बनारस सहित आस-पास उसे बेचकर मुनाफा कमाते हैं। इससे पहले भी हम लोग कई बार ऐसा कर चुके हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई करने में जुट गई। गिरफ्तार युवकों में लौंदा थाना अलीनगर जनपद चंदौली निवासी 24 वर्षीय सुजीत कुमार,दूसरा चंदौली जनपद के बलुआ थाना क्षेत्र के 32 वर्षीय राकेश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *