
यह आयोजन “अघोराचार्य बाबा कीनाराम अघोर शोध एवं सेवा संस्थान” के तत्वावधान में किया जा रहा है, जो चिकित्सा, शिक्षा और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय संस्था है। संस्था के प्रमुख व्यवस्थापक अरुण सिंह और कार्यक्रम संयोजिका रूबी सिंह ने पत्रकार वार्ता में बताया कि विवाह समारोह के तहत सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक हल्दी की रस्म होगी, जबकि रात्रि 8 बजे से मध्यरात्रि तक विवाह संस्कार सम्पन्न कराया जाएगा।
कार्यक्रम में नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। पीठाधीश्वर बाबा श्री सिद्धार्थ गौतम राम जी स्वयं सभी जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान करेंगे। समारोह के अंत में प्रसाद वितरण भी किया जाएगा।
