वाराणसी: यूपी कॉलेज हत्याकांड के मुख्य आरोपी मंजीत चौहान पर NSA की कार्रवाई, जमानत की आशंका के बीच सख्त कदमवाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने यूपी कॉलेज परिसर में हुई चर्चित हत्या के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी मंजीत चौहान के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत कार्रवाई की है। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। जिला मजिस्ट्रेट वाराणसी ने थाना शिवपुर में दर्ज हत्या और आर्म्स एक्ट के मुकदमे के आरोपी मंजीत चौहान को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम-1980 की धारा 3(2) के तहत निरुद्ध करने का आदेश जारी किया।

Spread the love

पुलिस के अनुसार, 20 मार्च 2026 को यूपी कॉलेज परिसर में वादी के मित्र पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाई गई थी, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद शिवपुर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना के दौरान पर्याप्त साक्ष्य जुटाते हुए 21 मार्च 2026 को आरोपी मंजीत चौहान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। इसके अलावा आरोपी के खिलाफ यूपी गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई।

पुलिस का कहना है कि आरोपी लगातार जमानत पाने का प्रयास कर रहा था। उसके रिहा होने की स्थिति में क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और लोक-शांति प्रभावित होने की आशंका थी। इसी को देखते हुए सहायक पुलिस आयुक्त कैंट, अपर पुलिस उपायुक्त और पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन की रिपोर्ट के आधार पर जिला मजिस्ट्रेट ने आरोपी के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) लागू करने का आदेश जारी किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *