वाराणसी में पुलिस को बड़ी सफलता, 54 किलो अवैध गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

Spread the love

वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट की थाना लोहता पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस ने करीब 54.160 किलोग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की कीमत लगभग 15 लाख रुपये बताई जा रही है।

डीसीपी प्रमोद कुमार ने पूरे प्रकरण का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान सरमपुर अंडरपास के पास एक मालवाहक ट्रक को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान ट्रक से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद हुआ। मौके से चालक वकील बिंद निवासी रोहतास, बिहार को गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह दूसरे राज्य से गांजा लाकर स्थानीय बाजारों में बेचने की तैयारी में था। पुलिस ने ट्रक के साथ नकदी भी बरामद की है।

डीसीपी प्रमोद कुमार ने बताया कि आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। बरामद गांजा और वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *