वाराणसी: चेतगंज थाना क्षेत्र में सर्राफा व्यापारी से पांच लाख रुपये की लूट का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Spread the love

चेतगंज और रामनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने सर्विलांस व सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों को लंका मैदान और बंदरगाह रोड, भिट्टी (रामनगर) क्षेत्र से दबोचा। गिरफ्तारी के दौरान मुख्य आरोपी आकाश सेठ ने पुलिस पर पिस्टल से फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया।

पुलिस के अनुसार, 27 जून को एक सर्राफा व्यापारी प्लॉट की रजिस्ट्री के लिए उधार लेकर पांच लाख रुपये लेकर घर लौट रहा था। बाटी-चोखा रेस्टोरेंट के पास बदमाशों ने रुपये से भरा बैग लूट लिया था। जांच में सामने आया कि आरोपियों को व्यापारी की गतिविधियों की पहले से जानकारी उपलब्ध कराई गई थी।

पुलिस ने सभी आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लूट की पूरी पांच लाख रुपये की रकम, घटना में प्रयुक्त एक स्विफ्ट कार, एक बुलेट बाइक, एक पिस्टल और दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं। मुख्य आरोपी आकाश सेठ समेत कुछ आरोपियों पर पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। मामले के सफल अनावरण पर पुलिस उपायुक्त काशी जोन ने संयुक्त पुलिस टीम को 25 हजार रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया है। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *