हर घर तिरंगा अभियान के तहत 34वीं वाहिनी पीएसी में निकली तिरंगा यात्रा

Spread the love

वाराणसी। ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के तहत 34वीं वाहिनी पीएसी, वाराणसी में 14 अगस्त को तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। सेनानायक डॉ. मीनाक्षी कात्यायन (IPS) के मार्गदर्शन एवं गरिमामयी उपस्थिति तथा उपसेनानायक राजकुमार (PPS) के नेतृत्व में वाहिनी परिसर में पैदल तिरंगा रैली निकाली गई।

तिरंगा यात्रा का उद्देश्य जवानों और आमजन में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की भावना को मजबूत करना तथा हर घर तिरंगा फहराने के लिए जागरूकता पैदा करना रहा। अधिकारियों और कर्मचारियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर उत्साहपूर्वक रैली में भाग लिया। ‘वंदे मातरम्’ और देशभक्ति के जयघोष से पूरा परिसर गूंज उठा।

रैली के दौरान सेनानायक डॉ. मीनाक्षी कात्यायन ने स्कूली बच्चों को तिरंगा झंडा वितरित किया और सभी को अभियान को सफल बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज देश के गौरव, स्वाभिमान और एकता का प्रतीक है। सभी नागरिकों का दायित्व है कि वे तिरंगे का सम्मान करें।

कार्यक्रम में शिविरपाल तेज बहादुर सिंह यादव, सूबेदार सैन्य सहायक ब्रिजेश राय, सहायक शिविरपाल अभिषेक पाण्डेय सहित वाहिनी के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *