शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में समस्त पंचायत सचिवों की बैठक

Spread the love

राजातालाब ।आराजी लाइन ब्लाक मुख्यालय स्थित सभागार में बुधवार को खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह यादव की अध्यक्षता में समस्त ग्राम पंचायत सचिवों की एक महत्वपूर्ण बैठक शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में की गयी। जिसमें किसानों की फार्मर रजिस्ट्री,प्रधानमंत्री / मुख्यमंत्री आवासों की पूर्णता, मनरेगा योजनाओं में कार्यों की प्रगति तथा शासन द्वारा संचालित वृक्षारोपण कार्यक्रम में वन प्रिय योजना जो पूरे जनपद में केवल मात्र विकासखंड आराजी लाइन में ही संचालित होगी इसके बारे में उपस्थित समस्त सचिवों को विस्तार पूर्वक बताया गया। खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि इस योजना के तहत विकासखंड के समस्त ग्राम पंचायत को सम्मिलित करते हुए 100 एकड़ में वृक्षारोपण का कार्य टीआरआईएफ संस्था के सहयोग लेते हुए कराया जाएगा। जिसमें कम से कम 8 विसवा और अधिक से अधिक 5 एकड़ के क्षेत्र में वृक्षारोपण कराया जाएगा। इस वृक्षारोपण में फलदार पेड़, इमारती पेड़,शोभाकर पेड़ और अन्य सभी प्रकार के पौधों को लगाया जाएगा इसके लिए उप जिलाधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुए विकासखंड की ग्राम पंचायत में स्थल का चयन किया जाएगा। इस योजना में इच्छुक व्यक्तिगत कृषक भी शामिल होकर अपनी भूमि पर वृक्षारोपण कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त बैठक में समस्त सचिवों को ग्राम पंचायत में चल रहे विकास कार्यों को समय से पूर्ण करने हेतु निर्देशित भी किया गया। बैठक में समस्त सहायक विकास अधिकारी और जेई भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *