गंगाजमुनी तहजीब के तहत अधिवक्ताओ द्वारा आयोजित भव्य अधिवक्ता स्नेह मिलन समारोह में उमड़ा अधिवक्ताओ का सैलाब

Spread the love

बनारस की गंगा यमुनी तहजीब को और मजबूत करने का अधिवक्ताओ ने लिया अधिवक्ता स्नेह मिलन समारोह में संकल्प।

वाराणसी।कचहरी रामाश्रय वाटिका में प्रेम – भाईचारे और आपसी सौहार्द के प्रतीक होली एवं ईद त्यौहार के उपलक्ष्य में गंगा यमुनी तहजीब के तहत अधिवक्ता स्नेह मिलन समारोह” सायं 03 बजे से 06 बजे तक आयोजित हुआ जिसमें हजारो अधिवक्ता भाईयो ने एक दूसरे से गले मिलकर बधाई देते हुये बनारस की गंगा यमुनी तहजीब को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया। गुलाब की पंखुड़ियां अधिवक्ता भाई एक दुसरे पर डालकर एवं गुलाब का फूल एक दुसरे को प्रदान कर बधाई देते हुये खुशी एवं प्रसन्नता का इजहार किये। अधिवक्ता बनारस की प्रसिद्ध ठण्डई और सेवई ग्रहण किये, अतिथियो एवं सांस्कृतिक कलाकारो का कार्यक्रम के आयोजक दी बनारस बार एसोसिएशन अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजेश प्रसाद सिंह ने माल्यार्पण कर एवं अंग्रवस्त्र प्रदान कर अभिनंदन किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दी सेन्ट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश सिंह गौतम, महामंत्री आशीष सिंह, कृपा शंकर राय “बबुआ”, अमरनाथ शर्मा पूर्व अध्यक्ष सेन्ट्रल बार एसोसिएशन, राधामोहन त्रिपाठी, मोहम्मद आरिफ सिद्दिकी, शैलेन्द्र राय, रमेश कुमार सिंह, देव प्रकाश श्रीवास्तव, चंद्रमा प्रसाद सिंह, मनोज कुमार राय, नित्यानंद राय (पूर्व महामंत्री बनारस बार), अजय शर्मा, ज्ञानेंद्र शर्मा, दीपक राय “कान्हा”, मनोज यादव, अभय सिंह “मिन्टू”, रामाश्रय पटेल, दिलीप मिश्रा, गगन प्रकाश यादव, बी पी सिंह सहित सैकड़ो अधिवक्ता शामिल हुये, कार्यक्रम का कुशल संचालन राजेश प्रसाद सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन शमीम नोमानी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *