वाराणसी स्थित 34वीं वाहिनी पीएसी में रविवार को भव्य दीक्षांत परेड समारोह का आयोजन किया गया।

Spread the love

आरटीसी प्रशिक्षण केंद्र में 21 जुलाई 2025 से प्रशिक्षण ले रहे कुल 600 में से 593 रिक्रूट आरक्षियों का आधारभूत प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण हुआ। प्रशिक्षण समापन के उपरांत ऐतिहासिक परेड ग्राउंड पर हर्षोल्लास के साथ दीक्षांत परेड आयोजित हुई।

समारोह में मुख्य अतिथि मंडलायुक्त एस. राजलिंगम (आईएएस) ने परेड की सलामी ली और निरीक्षण वाहन से परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने रिक्रूट आरक्षियों को ईमानदारी, निष्ठा और कड़ी मेहनत के साथ कर्तव्यों के निर्वहन हेतु प्रेरित किया। इस दौरान आंतरिक व बाह्य विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आरक्षियों को सम्मानित किया गया, जिसमें सर्वश्रेष्ठ सर्वांग प्रदर्शन के लिए अरुण कुमार पाण्डेय को पुरस्कृत किया गया। परेड कमांडर के रूप में अनूप ओझा, सौरभ कुमार यादव और भानु प्रताप सिंह ने कमान संभाली।

समारोह के दौरान लखनऊ पुलिस लाइन से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का लाइव प्रसारण भी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से दिखाया गया। अंत में सेनानायक डॉ. मीनाक्षी कात्यायन (आईपीएस) ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में अधिकारियों, प्रशिक्षकों, आरक्षियों के परिजन तथा मीडिया प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *