विश्व वानिकी दिवस पर पौधारोपण कर अटल सृजन वन का किया शुभारंभ

Spread the love

रोहनिया।विश्व वानिकी दिवस पर सृजन सामाजिक विकास न्यास के चेयरमैन एवं पर्यावरण विद अनिल सिंह ने शनिवार को मुड़ादेव गांव में गंगा के किनारे स्थित अपने निजी जमीन में अर्जुन,अमरूद नीम, महुआ,शीशम,पलाश आदि फलदार एवं छायादार पौधारोपण कर अटल सृजन वन का शुभारंभ किया।जिसके दौरान वन बिभाग,प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, हार्टिकल्चर इंचार्ज बीएचयू अश्विनी सपत्नीक,सृजन सामाजिक विकास न्यास की महिला ग्रुप बन बिभाग के रेन्जर दिवाकर दूबे,डिप्टी रेंजर राज कुमार गौतम,प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अध्यक्ष रोहित सिंह, कृषक उत्पादक संगठन टिकरी के निदेशक ई अमित सिंह ने अपनी अपनी टीम के साथ सहयोग किया।पर्यावरण विद अनिल सिंह ने पौधों के संरक्षण हेतु शपथ दिलाते हुए बताया कि अटल बन में कुल 30हजार पौधे विभिन्न प्रजातियों को लगाकर संरक्षित होगा ये अटल सृजन बन एक बर्ष के अन्तर्गत तैयार हो जायेगा। जिससे स्वच्छ काशी सुंदर काशी और हरित काशी का सपना साकार होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *