लक्सा क्षेत्र के होटल में भीषण आग, कई लोग झुलसे; एक की हालत गंभीर

Spread the love

के लक्सा थाना क्षेत्र स्थित नई सड़क पर रविवार देर रात HM इंटरनेशनल होटल में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग लगते ही होटल में ठहरे यात्रियों और कर्मचारियों के बीच भगदड़ की स्थिति बन गई। देखते ही देखते धुआं पूरे होटल में फैल गया, जिससे कई लोग आग और धुएं की चपेट में आ गए।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और होटल में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस हादसे में आधा दर्जन से अधिक लोग झुलस गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

घटना में एक यात्री की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। पहले उसे कबीर चौराहा स्थित बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर उसे रेफर कर दिया गया।

प्राथमिक जांच में होटल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि होटल में अग्नि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। पुलिस और प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *