नमाज़ के दौरान देश में अमन-चैन और खुशहाली के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शांति की कामना की गई। विशेष रूप से इजराइल और ईरान के बीच जारी तनाव को खत्म करने के लिए भी दुआ मांगी गई।

ईद के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। ईदगाह और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती की गई, वहीं ड्रोन कैमरों के जरिए पूरे इलाके की निगरानी की गई।
त्योहार को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला और सभी ने मिलकर भाईचारे और एकता का संदेश दिया।
