वाराणसी के युवा इतिहासकार डॉ. सनत कुमार सिंह बने भदोही जनपद युवा इतिहासकार परिषद् का महासचिव

Spread the love

वाराणसी।वाराणसी के युवा इतिहासकार डॉ. सनत कुमार सिंह को भदोही जनपद युवा इतिहासकार परिषद् का महासचिव बनाया गया है, जो जनपद के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उल्लेखनीय है कि डॉ. सनत कुमार सिंह वर्तमान में इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ बिजनेस, अमेरिका के रिसर्च फेलो भी रह चुके हैं।
भारतीय इतिहास संकलन समिति, काशी प्रांत के अंतर्गत जनपद भदोही की महत्वपूर्ण बैठक भारतीय मुद्रा परिषद्, काशी हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी में सम्पन्न हुई। बैठक में समिति के वरिष्ठ इतिहासकार एवं संयोजक प्रोफेसर प्रशांत कश्यप (ऑनलाइन माध्यम से) तथा काशी प्रांत के प्रांतीय सचिव डॉ. हेमंत सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।बैठक के दौरान भदोही जनपद इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसी अवसर पर भदोही जनपद युवा इतिहासकार परिषद् का भी गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष डॉ. मृत्युंजय सिंह, उपाध्यक्ष डॉ. स्वतंत्र सिंह, महासचिव डॉ. सनत कुमार सिंह एवं कार्यकारिणी सदस्य श्री अमित कुमार तिवारी घोषित किए गए।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रोफेसर प्रशांत कश्यप ने भारतीय इतिहास संकलन समिति के उद्देश्यों, संगठनात्मक विस्तार एवं अद्यतन कार्ययोजनाओं की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की तथा इतिहास संकलन, शोध, दस्तावेजीकरण एवं स्थानीय इतिहास के संरक्षण पर विशेष बल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *