वाराणसी: बरेका बंगले के सर्वेंट क्वार्टर में महिला ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

Spread the love

वाराणसी। मंडुवाडीह क्षेत्र स्थित बरेका के बंगला नंबर 34 में बुधवार दोपहर एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान पार्वती रावत (35) पत्नी दिनेश रावत, मूल निवासी जयपुर (राजस्थान) के रूप में हुई है। वह अपने पति के साथ पिछले लगभग चार वर्षों से बंगले के सर्वेंट क्वार्टर में रहकर देखरेख का काम करती थी।
बताया जा रहा है कि बुधवार अपराह्न पार्वती रावत ने बंगले में लगे टीनशेड के एंगल में दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलते ही मंडुवाडीह पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंची और जांच किया तथा शव को कब्जे में ले लिया।
पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *