
चार थाना प्रभारियों की नयी तैनाती
वाराणसी -पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने कहाकि अपराधिक घटनाओं का शीघ्र खुलासा किया जाय और वांक्षित अपराधियों की गिरफ्तारी की जाय। लम्बित मुकदमों का निस्तारण एक माह के भीतर जबकि गम्भीर मामले में 45 दिन के अन्दर चार्ज शीट दाखिल की जाय। पुलिस कमिश्नर ने शनिवार को अपराध समीक्षा बैठक में संतोषजनक कार्य नहीं करने के मामले में भेलूपुर थाना प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार त्रिपाठी और लोहता थाना प्रभारी निरीक्षक राजबहादुर मौर्य को शनिवार को तत्काल प्रभाव से लाइनहाजिर कर दिया है। वहीं कानून व्यवस्थाको दुरुस्त करने के लिए सधुवन राम को प्रभारी निरीक्षक कपसेठी, पुलिस लाइन में तैनात दुर्गा सिंह को प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर तथा दिगम्बर उपाध्याय को थाना अध्यक्ष लोहता, विकास कुमार मौर्य को चिरईगांव चौकी से थाना अध्यक्ष कपसेठी के पदपर तैनात की है।
