रोहनिया पुलिस द्वारा कोडिन कफ सिरफ तस्करी प्रकरण में सभी अभियुक्तगण के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट में कार्यवाही

Spread the love

पुलिस आयुक्त वाराणसी महोदय द्वारा अपराधों की रोकथाम के मद्देनजर अवैध कोडिन युक्त कफ सिरफ की तस्करी के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, श्रीमान पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन मे, श्रीमान अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के कुशल नेतृत्व में श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया व प्रभारी निरीक्षक रोहनिया के कुशल पर्यवेक्षण में थाना रोहनिया कमि० वाराणसी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 0343/2025 धारा 8,21,25,29 एनडीपीएस एक्ट के अभियुक्तगण गैंग लीडर भोला प्रसाद पुत्र स्व० राम दयाल प्रसाद निवासी ए-9/24 जे कायस्थ टोला प्रह्लाद घाट थाना आदमपुर जनपद वाराणसी अपने सह अभियुक्तगण 2. शुभम जायसवाल पुत्र भोला प्रसाद निवासी ए-9/24 जे कायस्थ टोला प्रह्लाद घाट थाना आदमपुर जनपद वाराणसी 3. आजाद जायसवाल पुत्र स्व० सुभाष चन्द्र जायसवाल निवासी पिचास मोचन सी-20/02 एक्स 7ए रमाकान्त नगर थाना सिगरा जनपद वाराणसी 4. महेश कुमार सिंह पुत्र स्व० सुभाष सिंह निवासी ग्राम भदवर पो० काशीपुर थाना रोहनिया वाराणसी 5. शिवाकान्त उर्फ शिव पुत्र सियाराम निवासी ग्राम बेदीपुर थाना बिल्हौर जनपद कानपुर नगर, हाल पता विपिन पाल का किराये का मकान आम्रपाली स्कूल के पास कनावासी थाना इन्दिरापुरम गाजियाबाद 6. स्वप्निल केशरी पुत्र मनोज केशरी वर्तमान पता- कृष्णा नगर चन्धासी थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली, मूल पता 100 राम मन्दिर इस्तून बाजार थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली 7. दिनेश कुमार यादव पुत्र राम नारायण यादव निवासी के-62/18 सप्तसागर मैदागिन थाना कोतवाली वाराणसी 8. आशीष यादव पुत्र किशोर यादव निवासी 67/145 ईश्वरगंगी थाना जैतपुरा जनपद वाराणसी 9. सौरभ त्यागी पुत्र मुकेश कुमार त्यागी निवासी मकनपुर सनी चौक के पास थाना इंदिरापुरम जनपद गाजियाबाद के साथ मिलकर एक संगठित आपराधिक गिरोह में लिप्त है, जो अन्तर्जनपदीय स्तर पर सक्रिय है। इस गिरोह का मुख्य सरगना अभियुक्त भोला प्रसाद पुत्र स्व० राम दयाल प्रसाद उपरोक्त है। इसके द्वारा अपने गैंग के सदस्यों के साथ मिलकर कोडिन युक्त कफ सीरप का अवैध तस्करी व भण्डारण से अपने व अपने गैंग के सदस्य के आर्थिक, भौतिक व अनुचित दुनियावी लाभ हेतु कोडिन युक्त कफ सीरप की अवैध तस्करी व भण्डारण कर अवैध रूप से धनार्जन करते है तथा

अपने शानो शौकत एवं भोग विलास मे खर्च करते है। इनका मुख्य अपराध एक राय होकर अवैध तरीके से धनार्जन हेतु कोडिन युक्त कफ सीरप की अवैध तस्करी व भण्डारण करना है। थाना रोहनिया वाराणसी के मु0अ0सं0-0343/2025 धारा-8/21/25 एनडीपीएस एक्ट में दिनांक 19.11.2025 को 18600 सीसी फेन्साडिल कफ सीरप कोडिनयुक्त व 75150 सीसी इस्कफ कफ सीरप कोडिनयुक्त अभियुक्त महेश कुमार सिंह उपरोक्त के भदवर स्थित गोदाम से बरामद हुआ हैं, जिसमे विवेचनोपरांत अभियुक्तगण उपरोक्त के विरुद्ध आरोप पत्र किता कर मा० न्यायालय प्रेषित किया जा चुका है। अभि०गण उपरोक्त के विरुद्ध श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय के अनुमोदन उपरान्त मु0अ0सं0 133/2026 धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 थाना रोहनिया कमि० वाराणसी पर पंजीकृत किया गया।

अभियुक्तगण का नाम व पता-

भोला प्रसाद पुत्र स्व० राम दयाल प्रसाद निवासी ए-9/24 जे कायस्थ टोला प्रह्लाद घाट थाना आदमपुर जनपद वाराणसी

  1. शुभम जायसवाल पुत्र भोला प्रसाद निवासी ए-9/24 जे कायस्थ टोला प्रह्लाद घाट थाना आदमपुर जनपद वाराणसी
  2. आजाद जायसवाल पुत्र स्व० सुभाष चन्द्र जायसवाल निवासी पिचास मोचन सी-20/02 एक्स 7ए

रमाकान्त नगर थाना सिगरा जनपद वाराणसी

  1. महेश कुमार सिंह पुत्र स्व० सुभाष सिंह निवासी ग्राम भदवर पो० काशीपुर थाना रोहनिया वाराणसी
  2. शिवाकान्त उर्फ शिव पुत्र सियाराम निवासी ग्राम बेदीपुर थाना बिल्हौर जनपद कानपुर नगर, हाल पता – विपिन पाल का किराये का मकान आम्रपाली स्कूल के पास कनावासी थाना इन्दिरापुरम गाजियाबाद
  3. स्वप्निल केशरी पुत्र मनोज केशरी वर्तमान पता कृष्णा नगर चन्धासी थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली, मूल पता 100 राम मन्दिर इस्तून बाजार थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली
  4. दिनेश कुमार यादव पुत्र राम नारायण यादव निवासी के-62/18 सप्तसागर मैदागिन थाना कोतवाली वाराणसी
  5. आशीष यादव पुत्र किशोर यादव निवासी 67/145 ईश्वरगंगी थाना जैतपुरा जनपद वाराणसी
  6. सौरभ त्यागी पुत्र मुकेश कुमार त्यागी निवासी मकनपुर सनी चौक के पास थाना इंदिरापुरम जनपद गाजियाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *