वाराणसी: पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित दो आरोपी गिरफ्तार, मेला दिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप

Spread the love

वाराणसी के मिर्जामुराद थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक गंभीर मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, रविवार 19 जुलाई 2026 को क्षेत्र भ्रमण, संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मेहदीगंज बस स्टॉप, रिंग रोड के पास से आकाश उर्फ गोलू (20) और राकेश कुमार पटेल उर्फ लूजे (23) को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपी नागेपुर गांव, थाना मिर्जामुराद के निवासी हैं।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी नाबालिग पुत्री, जिसकी मानसिक स्थिति सामान्य नहीं है, को दोनों आरोपी मेला दिखाने के बहाने अपने साथ ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत के आधार पर थाना मिर्जामुराद में बीएनएस की संबंधित धाराओं तथा पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी मामले में वांछित चल रहे थे। मुखबिर की सूचना के आधार पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके विरुद्ध नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक गोपालजी कुशवाहा, उपनिरीक्षक गणेश प्रसाद पटेल सहित मिर्जामुराद थाने के अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *