
अयोध्या: श्रीराम जन्मभूमि मंदिर से जुड़े सुरक्षा तंत्र में बड़ा बदलाव किया गया है। जानकारी के अनुसार, चंपत राय बंसल के करीबी माने जाने वाले टिन्नू यादव और रेडियो ऑपरेशन अधिकारी अर्जुन देव को मंदिर की जिम्मेदारियों से हटा दिया गया है। बताया जा रहा है कि मंदिर परिसर में करीब 1600 सीसीटीवी कैमरों की निगरानी का जिम्मा संभाल रहे अर्जुन देव का तबादला गोरखपुर कर दिया गया है। वहीं, चंदा चोरी प्रकरण की जांच कर रही एसआईटी ने अर्जुन देव से भी पूछताछ की है। हालांकि, इस पूरे मामले पर अभी तक संबंधित अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
