मंडुवाडीह में महिला अधिवक्ता से अभद्रता व मारपीट, मुकदमा दर्ज

Spread the love

वाराणसी। मंडुवाडीह थाना क्षेत्र में एक महिला अधिवक्ता के साथ अभद्रता, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मंडुवाडीह थाने में दी गई तहरीर में न्यू कॉलोनी ककरमत्ता निवासी महिला अधिवक्ता अनिता देवी ने बताया कि वर्ष 2024 में उन्होंने जलालीपट्टी निवासी विकास चतुर्वेदी को चार महीने के लिए कुल 1,71,500 रुपये उधार दिए थे। यह पूरी रकम ऑनलाइन माध्यम से दी गई थी। तय समय बीतने के बाद भी आरोपी ने पैसा वापस नहीं किया।
पीड़िता के अनुसार वर्ष 2025 में बीएलडब्लू चौकी पर हुई पंचायत के दौरान कंचनपुर स्थित गोकुल नगर कॉलोनी निवासी सुभाष सिंह ने मध्यस्थता करते हुए जल्द रुपये वापस दिलाने का आश्वासन दिया था। कुछ दिन पहले इसी मामले को लेकर बीएलडब्लू चौकी पर फिर से पंचायत हुई थी।
आरोप है कि चौकी से बाहर निकलते ही विकास चतुर्वेदी और सुभाष सिंह ने महिला अधिवक्ता के साथ अभद्रता करते हुए उनका कॉलर पकड़कर नीचे गिरा दिया और मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी।
इस मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 316(2), 351(3), 352 और 115(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *