वाराणसी में काशी विश्वनाथ धाम की दर्शन व्यवस्था को लेकर सियासत तेज हो गई है। एक मई से लागू की जा रही ऐप आधारित व्यवस्था के विरोध में कांग्रेस ने कड़ा रुख अपनाया है। महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस व्यवस्था को आस्था पर प्रहार बताया है।
उन्होंने कहा कि सदियों पुरानी परंपरा वाले बाबा विश्वनाथ के दरबार को डिजिटल और कॉरपोरेट मॉडल में ढालने की कोशिश…
