
algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 3145728;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: weather?null, icon:null, weatherInfo:100;temperature: 28;
वाराणसी। मंडुवाडीह क्षेत्र के हरिहरपुर भुल्लनपुर में शनिवार शाम एक पीएसी जवान पर सब्जी बेचने वाले दंपत्ति को रॉड से पीटकर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगा है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर भेजा।
जानकारी के अनुसार गीता देवी पत्नी राधेश्याम, निवासी ग्राम वैदेही, थाना औराई ( महाराजगंज) अपने पति के साथ हरिहरपुर स्थित उद्देश्य नगर में सड़क किनारे सब्जी बेचकर जीविकोपार्जन करते हैं। बताया जा रहा है कि दंपत्ति पिछले लगभग दो वर्षों से इसी स्थान पर सब्जी बेच रहे थे।
स्थानीय लोगों के मुताबिक शनिवार शाम करीब छह बजे पीएसी का एक जवान, जिसका नाम लोगों ने आशुतोष सिंह बताया, वहां पहुंचा। किसी बात को लेकर सब्जी विक्रेता दंपत्ति और जवान के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर जवान पास में रखी लोहे की रॉड लेकर आया और दोनों पति-पत्नी पर हमला कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जवान ने दंपत्ति को रॉड से बुरी तरह पीटा, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर काफी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल दंपत्ति को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर भिजवाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
स्थानीय लोगों का यह भी आरोप है कि घटना को अंजाम देने के बाद पीएसी का जवान मौके से भागकर कैंपस के अंदर चला गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इलाके में इस घटना को लेकर लोगों में काफी आक्रोश भी देखा जा रहा है।
