राजकीय महाविद्यालय के छात्रों ने वार्षिकोत्सव पर मचाया धमाल,प्रस्तुत किया रंगारंग कार्यक्रम

Spread the love

मेधावी छात्रों को किया गया पुरस्कृत

राजातालाब: राजकीय महाविद्यालय जक्खिनी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह एवं सांस्कृतिक महोत्सव ‘वार्षिकोत्सव-2026’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि चौकी प्रभारी जक्खिनी आनंद कुमार पांडेय एवं महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.(डॉ.) संतोष सिंह के संयुक्त कर कमलों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।महाविद्यालय के विभागीय परिषद की संयोजिका प्रो.(डॉ.) कामना सिंह ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए वर्ष भर की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि ने शैक्षणिक, खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा, “शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं, बल्कि व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास है। इस महाविद्यालय के छात्रों में छिपी प्रतिभा को देखकर भविष्य के प्रति एक सकारात्मक आशा जगती है।”इस समारोह का संचालन समारोहक डॉ. प्रभात कुमार सिंह ने तथा डॉ. आनंद सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण और भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *