कन्दवा पोखरे में किशोर की डूबने से मौत

Spread the love

वाराणसी के मंडुवाडीह क्षेत्र स्थित कन्दवा पोखरे में रविवार सुबह एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मंडुवाडीह इंस्पेक्टर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कराया। इसके बाद दशाश्वमेध चौकी प्रभारी अनुजमणि तिवारी ने गोताखोर राकेश साहनी और सनी साहनी को तुरंत कन्दवा भेजा। गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद तालाब में डूबे किशोर को खोजकर बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की शिनाख्त तूफानी प्रजापति का बेटा मोहित प्रजापति उम्र 12 साल अवलेशपुर का निवासी था कर्दमेश्वर महादेव मंदिर पोखरा में डूबने से मृत्यु हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *