
पुलिस के अनुसार, 7 जुलाई 2026 को पीड़िता की मां ने सारनाथ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग बेटी को जित लाल उर्फ जीतू राजभर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। शिकायत के आधार पर थाना सारनाथ में बीएनएस की धारा 87 एवं 137(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस आयुक्त के निर्देश पर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत डीसीपी वरुणा जोन के निर्देशन और एसीपी सारनाथ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर बेनीपुर पोखरा के पास से आरोपी जित लाल उर्फ जीतू राजभर (24) निवासी पुराना पुल, पोल कोहना, थाना सारनाथ को गिरफ्तार कर लिया। इसी दौरान अपहृता को भी सकुशल बरामद कर लिया गया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी, महिला उपनिरीक्षक संगीता देवी, महिला कांस्टेबल रुकमणि उपाध्याय और आरक्षी संचित त्रिपाठी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
