
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के नरेंद्र देव छात्रावास में अवैध रूप से कब्जा किए गए कमरों को मंगलवार को खाली कराया गया। यह कार्रवाई विद्यापीठ प्रशासन और जिला प्रशासन की संयुक्त मौजूदगी में की गई। अधिकारियों ने छात्रावास के विभिन्न कमरों का निरीक्षण कर अनधिकृत रूप से रह रहे लोगों को बाहर कराया तथा कमरों को अपने कब्जे में लिया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि छात्रावास केवल पात्र छात्रों के लिए है और भविष्य में भी अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा।
