
समूह की सभी शाखाओं के विद्यार्थियों ने शानदार अंक प्राप्त कर विद्यालय और शहर का नाम रोशन किया। इस वर्ष सनबीम समूह के कुल 1291 छात्र-छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित हुए और सभी ने सफलता प्राप्त करते हुए 100 प्रतिशत रिजल्ट दर्ज किया। साथ ही 334 विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में 100 अंक हासिल किए।

संयुक्त सनबीम टॉपरों में सनबीम लहरतारा की दीया जीवनानी ने मानविकी वर्ग में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान हासिल किया। वहीं सनबीम वरुणा के अर्णव सिंह ने वाणिज्य वर्ग में 98 प्रतिशत, सनबीम भगवानपुर की इशिता सिंह ने गणित वर्ग में 96.6 प्रतिशत तथा मनस्वी मेहता ने जीव विज्ञान वर्ग में 97 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

विद्यालयवार प्रदर्शन में सनबीम भगवानपुर, वरुणा, लहरतारा, सनसिटी और सारनाथ की शाखाओं ने उत्कृष्ट परिणाम दर्ज किए। छात्रावास के विद्यार्थियों ने भी इस वर्ष नए सफलता रिकॉर्ड कायम किए। परिणाम घोषित होने के बाद सभी शाखाओं में जश्न का माहौल रहा।

प्रेस वार्ता में सनबीम शिक्षण समूह के अध्यक्ष डॉ. दीपक मधोक, उपाध्यक्ष भारती मधोक, निदेशिका अमृता बर्मन सहित अन्य पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि भविष्य में भी सनबीम के विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करते रहेंगे।
