पोस्टमार्टम हाउस से निकलने के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का बयान

Spread the love

लखनऊ में पोस्टमार्टम हाउस से बाहर निकलने के बाद अखिलेश यादव ने प्रतीक यादव के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रतीक यादव एक मेहनती और महत्वाकांक्षी नौजवान थे, जो अपने स्वास्थ्य और कारोबार को लेकर हमेशा गंभीर रहते थे। अखिलेश यादव ने बताया कि करीब दो महीने पहले उनकी प्रतीक से मुलाकात हुई थी, तब भी उन्होंने उसे स्वास्थ्य का ध्यान रखने और अपने कारोबार को आगे बढ़ाने की सलाह दी थी।
अखिलेश यादव ने कहा कि प्रतीक यादव अपने दम पर कुछ बड़ा करना चाहते थे और काफी मेहनत कर रहे थे। उन्होंने यह भी कहा कि कारोबार में होने वाले आर्थिक नुकसान कई बार इंसान को अंदर से तोड़ देते हैं। इस घटना को बेहद दुखद बताते हुए उन्होंने कहा कि आज प्रतीक यादव हमारे बीच नहीं हैं, जिसका उन्हें गहरा अफसोस है।
सपा अध्यक्ष ने कहा कि अब आगे जो भी निर्णय होगा, वह पूरी तरह परिवार की इच्छा और कानून के अनुसार ही लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि परिवार जो चाहेगा, वही किया जाएगा। इस दौरान पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बड़ी संख्या में समर्थक और शुभचिंतक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *