
पुलिस के अनुसार, पीड़िता की मां की तहरीर पर 1 जुलाई को रामनगर थाने में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं तथा पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। गुरुवार को पुलिस ने आरोपी फहीम खान (37) निवासी मछरहट्टा, रामनगर को भूसा मंडी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है और मामले की विवेचना जारी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक कौशलेन्द्र बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक पंकज मिश्रा, कांस्टेबल प्रभाकर राव और रिटायर्ड कांस्टेबल सदानंद चौरसिया शामिल रहे।
