
वाराणसी के लालपुर-पाण्डेयपुर थाना पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान के तहत एक आरोपी को 155 ग्राम अवैध गांजा और 1200 रुपये नकद के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरटी सेट से मिली सूचना पर पहड़िया चौराहे के पास से विपिन केशरी उर्फ विक्की (45), निवासी सूट टोला, थाना चौक को 1 जुलाई की शाम करीब 6:45 बजे दबोचा गया। आरोपी के कब्जे से 30 कागज की पुड़िया और 12 प्लास्टिक की पुड़िया में रखा गांजा बरामद हुआ। इस संबंध में लालपुर-पाण्डेयपुर थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी वर्ष 2025 में भेलूपुर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज हो चुका है। गिरफ्तारी की कार्रवाई थाना लालपुर-पाण्डेयपुर पुलिस टीम ने की।
