वाराणसी: रोहनिया पुलिस ने जुआ खेलते तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, 9,200 रुपये और ताश के पत्ते बरामद

Spread the love

वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर 8 अगस्त 2026 की रात करीब 8:30 बजे ग्राम दाउदपुर में जुआ खेल रहे तीन लोगों को मौके से पकड़ा गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दाउदपुर निवासी किशन पटेल (28), महेन्द्र कुमार वर्मा (46) और श्याम सुन्दर पटेल (31) के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से 52 ताश के पत्ते और जुए की फड़ से 7,740 रुपये बरामद किए। इसके अलावा आरोपियों की जामातलाशी में 1,460 रुपये नकद और दो मोबाइल फोन भी बरामद हुए। इस तरह पुलिस ने कुल 9,200 रुपये नकद बरामद किए।

पुलिस ने इस मामले में थाना रोहनिया में मु0अ0सं0 0260/2026 के तहत धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *