ब्लाइंड मर्डर केस के सफल खुलासे पर इंस्पेक्टर राजू सिंह सम्मानित

Spread the love

वाराणसी के चर्चित और बेहतरीन थाना प्रभारियों में शुमार रोहनियां थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजू सिंह को मंगलवार को पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। यह सम्मान रोहनियां क्षेत्र में जितेंद्र पटेल के साइबर अपराधियों के हाथों हुए ब्लाइंड मर्डर केस के सफल अनावरण और आरोपियों की गिरफ्तारी में उत्कृष्ट पुलिस कार्य के लिए दिया गया।

इस जटिल मामले के खुलासे में इंस्पेक्टर राजू सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, साइबर विश्लेषण और सटीक विवेचना के आधार पर घटना का पर्दाफाश किया। पुलिस की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की वरिष्ठ अधिकारियों ने सराहना की।

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों का सम्मान पूरी पुलिस फोर्स का मनोबल बढ़ाता है। सम्मान मिलने पर इंस्पेक्टर राजू सिंह ने इसे अपनी पूरी टीम की मेहनत का परिणाम बताते हुए भविष्य में भी बेहतर पुलिसिंग और अपराध नियंत्रण के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *