आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश में जुटी थी और लगातार कई राज्यों में दबिश दी जा रही थी।
जानकारी के अनुसार, चंद्रनाथ रथ की हत्या के बाद से ही मामला राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर काफी चर्चाओं में था। जांच एजेंसियों ने तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल लोकेशन और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रेस की। इसके बाद पश्चिम बंगाल पुलिस और यूपी पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन चलाकर अयोध्या में उसे दबोच लिया।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी से पूछताछ में हत्या की साजिश, हथियार उपलब्ध कराने वालों और घटना में शामिल अन्य लोगों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। फिलहाल आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर कोलकाता ले जाने की तैयारी की जा रही है। इस गिरफ्तारी को मामले में बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।
